भारत में फेस्टिवल्स के मौसम के बीच, Kawasaki ने अपनी मशहूर क्रूजर और किलर लुक वाली बाइक, 2025 Kawasaki Vulcan S , को मार्केट में लांच कर दिया है। इस क्रूजर बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 7.10 लाख रूपए रखी गई है, जो पिछले कावासाकी बाइक मॉडल के बराबर है। इस नए एडिशन में ख़ास रूप से सिर्फ एक बदलाव किया गया है, और वो है पर्ल मैट सेज ग्रीन नाम का नया कलर विकल्प। तो चलिए जानते हैं इस न्यू मशहूर क्रूजर बाइक के खास फीचर्स और नए कलर ऑप्शन के बारे में।
2025 Kawasaki Vulcan S बाइक का डिजाइन और स्टाइल
2025 Kawasaki Vulcan S बाइक का लो-स्लंग स्टांस इसे पारंपरिक क्रूजर की तरह एक किलर लुक देता है, जो इसे इंडियन मार्केट में पॉपुलर Royal Enfield Shotgun 650 जैसी बाइक्स से कुछ अलग पहचान दिलाता है। इस बाइक में एक ओवल-शेप्ड हेडलैंप, ब्लैक-आउट कंपोनेंट्स, और एलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे एक आधुनिक और स्टाइलिश लुक देते हैं। इस बार इस बाइक के फेंडर्स और टैंक पर नया पर्ल मैट सेज ग्रीन रंग दिया गया है, जिससे इस क्रूजर बाइक का लुक और भी अट्रैक्टिव हो गया है।
2025 Kawasaki Vulcan S बाइक का इंजन और परफॉरमेंस
2025 Kawasaki Vulcan S बाइक में कोई मैकेनिकल परिवर्तन नहीं किए गए हैं। यह अभी भी 649CC, लिक्विड-कूल्ड, पैरलल-ट्विन के पावरफुल इंजन के साथ आती है, जो कि 59.9bhp की पावर और 62.4Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जो स्मूद शिफ्टिंग और एक बेहतरीन परफॉरमेंस प्रोवाइड करता है।
2025 Kawasaki Vulcan S बाइक का हैंडलिंग और राइड क्वालिटी
2025 कावासाकी वल्कन S में लगे आगे की तरफ 18-इंच फ्रंट और पीछे की तरफ लगे 17-इंच एलॉय व्हील्स इसे एक जबरदस्त बैलेंस और कंट्रोल प्रोवाइड करते हैं। इसके साथ ही, इस क्रूजर बाइक के सस्पेंशन सिस्टम में 41mm टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है, जो हर सभी के रोड पर एक कंफर्टेबल राइड सुनिश्चित करता है।
2025 Kawasaki Vulcan S बाइक का ब्रेकिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स
इस क्रूजर बाइक में ब्रेकिंग के लिए इस बाइक में पहले की ही तरह शानदार डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं, जो दोनों व्हील्स पर मौजूद हैं। इसके अलावा, इस बाइक में डुअल-चैनल ABS भी शामिल है, जो सेफ राइडिंग का अनुभव कराता है। हालांकि, इस बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी नहीं है और इस बाइक में केवल सिर्फ सेमी-डिजिटल कंसोल दिया गया है।
फीचर्स | विवरण |
---|---|
इंजन | 649cc, लिक्विड-कूल्ड, पैरलल-ट्विन |
पावर | 59.9bhp @ 7,500rpm |
टॉर्क | 62.4Nm @ 6,600rpm |
गियरबॉक्स | 6-स्पीड |
फ्रंट सस्पेंशन | 41mm टेलीस्कोपिक फोर्क्स |
रियर सस्पेंशन | एडजस्टेबल मोनोशॉक |
फ्रंट ब्रेक | 272mm डिस्क ब्रेक |
रियर ब्रेक | 216mm डिस्क ब्रेक |
वजन | 235kg |
सीट की ऊंचाई | 705mm |
ग्राउंड क्लियरेंस | 130mm |
फ्यूल टैंक क्षमता | 14 लीटर |
2025 Kawasaki Vulcan S बाइक का कीमत और मुकाबला
इस क्रूजर बाइक की कीमत 7.10 लाख रूपए है, जो इसे इंडियन मार्केट में एक अट्रैक्टिव ऑप्शन बनाती है, खासकर युवाओं के लिए जो एक प्रीमियम और शक्तिशाली क्रूजर बाइक की खोज में हैं। इसका मुकाबला मार्केट में Royal Enfield Super Meteor 650, Royal Enfield Shotgun 650 और Honda Rebel 500 जैसी शानदार बाइक्स से होगा।
Autostation24 की तरफ से
2025 कावासाकी वल्कन S एक मॉडर्न और स्टाइलिश क्रूजर बाइक है, जो परफॉरमेंस और स्टाइलिश लुक्स दोनों का एक बेहतरीन मेल है। इस क्रूजर बाइक का नया पर्ल मैट सेज ग्रीन कलर इसे एक और प्रीमियम टच देता है, जबकि इस क्रूजर बाइक का 649CC का पावरफुल इंजन इसे लम्बी सफर के लिए बेहतरीन ऑप्शन बनाता है। हालांकि इस क्रूजर बाइक में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी फीचर्स की कमी है, लेकिन इसके परफॉरमेंस और स्टाइल की वजह से इसे इग्नोर किया जा सकता है।
अगर आप इस फेस्टिव सीजन में एक प्रीमियम और स्टाइलिश लुक वाली क्रूजर बाइक खरीदने का विचार रहे हैं, तो 2025 Kawasaki Vulcan S बाइक आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।
Read More:-
- New Bajaj Pulsar N125: दिवाली से पहले धूम मचाने आ रहा है बजाज पल्सर सीरीज का न्यू मॉडल, लड़के देख बोले स्पोर्ट्स बाइक का बाप
- Tata Safari 2024 : आकर्षण डिजाइन के साथ Tata की इस एसयूवी का जल्द होगा आगमन
- New Pulsar NS250: 2025 में बजाज की ये स्पोर्ट्स बाइक का न्यू वर्शन लूटेगा सबका दिल, फीचर्स देख जवान लड़को के उड़ गए होश
- TVS Apache RTR 125: 2025 में टीवीएस कंपनी की ये स्पोर्टी बाइक अपने किलर लुक से लड़कियों का लूट रही दिल, फीचर्स भी होंगे लेटेस्ट